पाॅलीएस्टर (Polyester) Chemistry || Poliester Chemistry || Polistar Chemistry || Chemistry Solution || Ncert Solution

Highlighted

पाॅलीएस्टर (Polyester) Chemistry || Poliester Chemistry || Polistar Chemistry || Chemistry Solution || Ncert Solution


पाॅलीएस्टर (Polyester)
(Chemistry)

पाॅलीएस्टर (Polyester) :-
Theory And Reaction :-


                    पाॅलीस्टर सामान्यतः डाईआॅल तथा कार्बोक्सिलिक अम्ल के संघनन बहुलीकरण द्वारा बने सहबहुलक होते है। पाॅलीएस्टर अणु लम्बे पतले तथा मिलकर धागा बनाने की प्रवृति वाले होते है। ध्रुवीय कार्बोक्सिलिक समूहो की उपस्थिती के कारण इनमें प्रबल अन्तराण्विक आकर्षण बल होते है। जो इन्हें सुदृढ लम्बे धागों के रूप में बनाये रखते है।


          उदाहरणस्वरूप वस्त्र निर्माण में उपयोगी डेक्रीन एथिलीन ग्लाईकाॅल तथा टरथैलिक अम्ल का संघनन बहुलक होता है। इसे एथिलीन ग्लाईकाॅल तथा डाइमैथिल टरथैलेट के पदवृद्धि बहुलीकरण द्वारा प्राप्त किया जाता है। इसे पाॅलिएथिलीन टरथैलेट अथवा टेरीलीन भी कहते है।

               एकलक अणु में दो क्रियात्मक समूह होने पर पदवृद्धि दो दिशाओं में होती है तथा डेक्रान की भांति रेखीय बहुलक बनते है।

                    एकलक अणु में दो से अधिक क्रियात्मक समूह हाने की दशा में सभी क्रियात्मक समूहो पर अभिक्रिया होने पर क्राॅस बिन्धत जालक संरचना वाले बहुलक बनते है।


                      जैसे थैलिक एनहाईड्राईड की गिलसराॅल के साथ अभिक्रिया होने पर ग्लिप्टाॅल नामक पाॅलीएस्टर बबनता है।