सरल आवर्त गति (simple harmonic motion)
सरल आवर्त गति :-
जब कोई कण एक सरल रेखा में एक एसे बल के अधीन गमन करें जो सरल रेखा पर स्थित किसी स्थिर बिन्दु से कण की दूरी के समानुपाती हो तथा जो सदैव उस बिन्दु की ओर दिष्ट (Directed) हो तो कण की गति को सरल आवर्त गति कहते है।
इसे संक्षेप में स.आ.ग. (S.H.M.) लिखते है। स्थिर बिन्दु गति केन्द्र कहलाता है।
व्यापक रूप से सरल आवर्त गति में निम्न तीन विशेषताऐं होती है :-
1. कण सरल रेखा में गति करता है।
2. कण की गति सदैव मूल बिन्दु की ओर दिष्ट होती है।
3. त्वरण सरल रेखा पर स्थित स्थिर बिन्दु से कण की दूरी के समानुपाती होता है।